जगदीशपुर: भागलपुर: महिला से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह निलंबित
भागलपुर जिले के शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह पर एक महिला ने फोन पर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया है, जिसका कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर थानाध्यक्ष महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं ‘तुम बहुत खूबसूरत हो…हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। वीडियो कॉल क्यों नहीं करती हो, रिचार्ज नहीं है तो करा लो।