कैराना: साइबर ठग ने टीचर्स कॉलोनी के युवक के खाते से ₹39,700 उड़ाए, पुलिस ने दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | May 29, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी कार्तिक शुक्ला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। बीती 19 मई को उसके पास एक फोन कॉल आई, जिसके बाद साइबर ठग ने उसका बैंक खाता हैक कर 39,700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना शामली में की थी। इसके बाद धनराशि फ्रीज कराई गई।