मुस्कान अभियान के तहत रविवार को दोपहर एक बजे पुलिस विभाग ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खिरिया देवत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।यह कार्यक्रम 35 एमपी बीएन एनसीसी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रखा गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।