नवगछिया: भवानीपुर में शिक्षक पवन कुमार की पुण्यतिथि पर बच्चों में शैक्षणिक सामग्री बांटी गई
भवानीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय भवानीपुर में गुरुवार को शिक्षक स्वर्गीय पवन कुमार उर्फ पप्पू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. पवन कुमार के शिक्षा प्रेम, सरल स्वभाव और समाजसेवा की भावना को याद करते हुए कहा कि वे