मुज़फ्फरनगर: पीड़ित परिवार से मिले सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक, न्याय का दिलाया भरोसा
पीड़ित परिवार से मिले सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज मलिक, न्याय का दिलाया भरोसा जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोलरी निवासी रवित कश्यप की बुलंदशहर में हुई निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और रोष का माहौल है। शुक्रवार को सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, चरथावल विधायक पंकज मलिक और सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने