बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में स्कूल खुलने के दिन मिली जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए राशि
कटनी जिले में 15 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बहोरीबंद क्षेत्र के कई स्कूल आज भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। स्कूलों की मरम्मत के लिए डीएमएफ मद से 8 जून को प्रशासकीय स्वीकृति मिली और 15 जून को ग्राम पंचायतों को पहली किश्त जारी की गई। यदि यही राशि तीन माह पहले मिल जाती तो मरम्मत कार्य बारिश से पहले पूरा हो सकता था।