आंदर: अर्कपुर गांव में मृतक व्यक्ति का विदेश से शव पहुचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Andar, Siwan | Jun 2, 2024 असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में शनिवार की बीती रात मृतक व्यक्ति का विदेश से शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्कपुर गांव निवासी दशरथ यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोहा कतर में मृतक क्रेन वाहन के चालक थे।वहीं 24 मई को क्रेन चलाने के दौरान अचानक क्रेन का चक्का फट गया। जिसमें उनकी मौत हो गई।