अनूपगढ़: अनूपगढ़ व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद प्रक्रिया का किया विरोध
व्यापार मंडल में आज रविवार दोपहर 2 बजे सुनील गोदारा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि गेहूं की नई खरीद प्रक्रिया में किसानों को गेहूं बेचान से पहले पूर्व की भांति रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।रजिस्ट्रेशन के बाद गेहूं बेचने का दिन निर्धारित करने के लिए स्लॉट बुक करना होगा मगर नई धान मंडी के व्यापारियों ने नई खरीद प्रक्रिया का विरोध किया है।