कासगंज: भगवन्तपुर गांव में खड़ी कार और बुर्जी में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर में बारात के दौरान एक कार में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बारात में शामिल कुछ लोग कार के पास सिगरेट पी रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और ऑल्टो कार और एक भूसे की बुर्जी जल गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।