फतुहा: नदी थाना पुलिस ने फतेहजामपुर रेलवे लाइन के पास से 300 लीटर देसी शराब किया बरामद
Fatwah, Patna | Jun 23, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहजामपुर रेलवे लाइन के पास से पांच बोरे में बंद 300 लीटर देसी शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस को देखते ही सभी शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। शराब राघोपुर दियारा क्षेत्र से लाया गया है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब धंधेबाज का पता चल गया है। धंधेबाजों के खिलाफ नामजद से प्राथमिकी दर्ज किया गया है।