ईसागढ़: भैरोगढ़ के इमलीपुरा में दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डेढ़ महीने की बच्ची हुई बेसहारा
ईसागढ़ तहसील के भैरोगढ़ ग्राम पंचायत के इमलीपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे 25 वर्षीय भूपेंद्र आदिवासी और उनकी 22 वर्षीय पत्नी मिश्री बाई ने एक ही कपड़े से फंदा बनाकर एक ही बीम से लटककर अपनी जान दे दी।