हज़ारीबाग: 78 साल बाद भी अधूरी आज़ादी की तस्वीर—आरा गांव में विकास अब भी इंतज़ार में
हजारीबाग के ईचाक प्रखंड का आरा गांव आज भी विकास से दूर है। आज़ादी के 78 साल बाद भी 500 ग्रामीण कीचड़ भरे रास्तों और श्रमदान से बनी लकड़ी की पुलिया के सहारे सफर करने को मजबूर हैं। बरसात में गांव का संपर्क टूट जाता है। सड़क और पुल की मांग वर्षों से लंबित है, निविदा के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों में नाराज़गी है और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।