कटनी नगर: कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का ऑटो ज़ब्त, झाड़ियों में छिपा रखा था ऑटो
कोतवाली थाना अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र से पुलिस ने एक शातिर चोर बंटी उर्फ बिस्सू चौधरी निवासी दुर्गा चौक खिरहनी को गिरफ्तार किया युवक द्वारा घंटाघर क्षेत्र से आटो चोरी कर एनकेजे में झाड़ियों में छिपा दिया था। जो चोर से जप्त हुआ है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।