औरैया: कांशीराम कालोनी निवासी चालक की मौत के मामले में आयुर्वेदिक डॉक्टर और पिता पर मुकदमा, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
जहर खाने के बाद उपचार के दौरान हुई चालक की मौत के मामले में पिता ने आयुर्वेदिक डॉक्टर और उसके पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शहर के तिलक नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामजी प्रतापति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सोनू गांव बूढ़ादाना में तैनात आयु