कुचामन सिटी: चितावा थाने पर रिपोर्ट देने गए पीड़ित के साथ पुलिस वालों ने की मारपीट, 151 में किया गिरफ्तार, न्याय की लगाई गुहार
चितावा थाने पर पर अपने साथ हुए जुल्म को लेकर फरियाद करने पहुंचे पीड़ित के साथ ही थाने पर मारपीट कर दी गई। मारपीट के साथ-साथ पीड़ित पक्ष को ही 151 में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक के सामने न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर अरविंद बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया है एवं जांच की जा रही है।