बहोरीबंद: बहोरीबंद विकासखंड की डिहुंता कॉलोनी के किसान सोनू कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से खीरे की खेती कर नई मिसाल की पेश
बहोरीबंद विकासखंड की डिहुंता कॉलोनी के किसान सोनू कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से खीरे की खेती कर नई मिसाल पेश की है उन्होंने एक एकड़ में मल्चिंग पेपर और ड्रिप इरिगेशन तकनीक का उपयोग कर खीरे की फसल लगाई है। उद्यानिकी विभाग की सब्सिडी से मिले मल्चिंग पेपर और आधुनिक सिंचाई व्यवस्था से लागत कम हुई है और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।