बांका: सदर अस्पताल में सप्ताह में केवल दो दिन ही होता है अल्ट्रासाउंड , गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
Banka, Banka | Jun 9, 2026 जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खासकर सदर अस्पताल बांका में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा मरीजों की परेशानी का कारण बन रही है। अस्पताल में सप्ताह में केवल दो दिन मंगलवार और शुक्रवारको ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है, मंगलवार की सुबह 11:00 बजे भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।