गया टाउन सीडी ब्लॉक: यूजीसी गाइडलाइन 2026 लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने गया की सड़कों पर निकाला आक्रोश मार्च
यूजीसी गाइडलाइन 2026 के समर्थन और उसके क्रियान्वयन की मांग को लेकर गया के सड़को पर छात्रों का एक विशाल आक्रोशित प्रतिवाद मार्च शनिवार की दोपहर 3 बजे निकाली गई।गया कॉलेज खेल परिसर से निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा।जहां एक सभा में तब्दील हो गया। छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन गया डीएम को सौंपा है।