बयाना: श्री कैला देवी करौली की पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं, बयाना में 24 घंटे मुफ्त भोजन और चिकित्सा सेवा
चैत्र नवरात्रि के दौरान श्री कैला देवी करौली की पदयात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के आगरा, फतेहपुर सीकरी, किरावली, टूंडला और फिरोजाबाद सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बयाना मार्ग से होकर गुजर रहे है।