मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर रतवारा थाना परिसर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारी और अनुसंधानकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कांडो की समीक्षा, नियमित गस्ती पर चर्चा, पुख्ता विधि व्यवस्था सहित कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।