परिहार: परिहार में एसबीआई एटीएम के बगल की सड़क बनी नाला, राहगीर परेशान
परिहार प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई एटीएम के बगल से गुजरने वाली सड़क जलजमाव के कारण सड़क कम और नाला अधिक नजर आने लगी है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के