सरदारशहर: सरदारशहर-चूरू मार्ग पर खारिया के पास ट्रक पलटा, गाय बचाने के दौरान हुआ हादसा
सरदारशहर। सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क पर खारिया गांव के पास रात करीब 12 बजे 12 चक्का ट्रक पलट गया। चालक प्रेमराज के अनुसार, अचानक गाय सामने आ गई। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि या गंभीर चोट नहीं आई है।