कैसरगंज: घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर, जरवल रोड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा उत्पन्न
घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की आशंका गहरा गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का वर्तमान जलस्तर 106.17 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। इस प्रकार नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं चेतावनी स्तर 105.07 मीटर निर्धारित है। जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ