प्रतापपुर: करसी में आलू लोड पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
शुक्रवार रात करीब 10 बजे करसी क्षेत्र में तेज रफ्तार आलू लोड पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।