नर्मदापुरम में बुधवार तड़के शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में अब तक 24.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।