कैराना: कैराना नगर में कांवड़ यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग, सभासद ने एसडीएम को सौंपा पत्र
कैराना नगरपालिका के वार्ड—5 के सभासद राशिद बागवान ने बुधवार को एसडीएम को पत्र दिया है। शाम करीब पांच बजे सभासद ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर अवगत कराया है कि एसडीएम आवास के निकट डिवाइडर निर्माण के लिए खुदाई का कार्य, पानीपत रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के निकट नाले का निर्माण और शामली-पानीपत मार्ग पर दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शामिल है।