बांका: सिर कटे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मृतका के सास की निशानदेही पर टंकी से मिला धड़, पति व सास गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 29, 2026 जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव की प्रियंका कुमारी की सिर काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार की दोपहर 12 बजे मृतका की सास मधुमाला देवी की निशानदेही पर पुलिस ने खंडहर कॉलोनी स्थित शौचालय की टंकी से बोरे में बंद महिला का धड़ बरामद किया। हालांकि अब तक कटे हुए हाथ-पैर नहीं मिल सके हैं।