मंदसौर: मतदान दिवस से पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक सुशासन भवन के सभाकक्ष में हुई सम्पन्न
मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा द्वारा मतदान दिवस से 72 घंटे, 48 घंटे एवं 24 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में नोडल अधिकारियों की सुशासन भवन के सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर यादव ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 72 घंटे की एसओपी का कडाई से पालन करवाएं।