दतिया नगर: बिहारी जी मंदिर में स्व. शिवम गोस्वामी की प्रथम पुण्यस्मृति में स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन
दतिया शहर के नवोदित गायक स्व.शिवम गोस्वामी की प्रथम पुण्य स्मृति पर संगीतमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन श्री बिहारी जी मंदिर में शिवम गोस्वामी मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े शामिल हुए और अध्यक्षता दतिया महाराजा अरुणादित्य देव की।