गंगधार: चौमहला में अज्ञात चोरों ने चंदन के पेड़ किए चोरी
चौमहला में इन दिनों चंदन चोर गिरोह के हौसले बुलंद है, चंदन के पेड़ काटने का सिलसिला जारी, चंदन के पेड़ों की चोरी नहीं थम रही। अज्ञात चोर श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के समीप लगे दो बड़े चंदन के पेड़ काट कर ले गए। मंदिर पुजारी मुकेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोर मंदिर के समीप लगे दो चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। गंगधार थाने मे चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है