गंगधार: बेडला गांव में करंट लगने से किसान की हुई मौत
उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में कृषि कार्य करते समय बिजली का करंट लगने से किशन लाल प्रजापत की मौत हो गई। एएसआई पूरी लाल ने बताया की बेडला निवासी किशनलाल खेत पर चरी पिलाने के लिए मोटर चालू करने गया तो अचानक उसके करंट लग गया, परिजन अचेत अवस्था में चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया