रादौर: दामला स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूर ने अपने लेबर क्वार्टर में पंखे से लटक कर की आत्महत्या।
रादौर क्षेत्र के दामला स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूर ने अपने लेबर क्वार्टर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दीपक महज 19 साल का था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और धारा 174 के तहत कार्यवाही की गई है।