राठ: सिकंदरपुरा इलाके में गोद भराई और वैवाहिक रिश्ता पक्का होने के बाद युवक ने शादी से किया इंकार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप
Rath, Hamirpur | Apr 18, 2026 राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके की निवासी एक युवती ने युवक और उसकी मां पर गोद भराई और रिश्ता तय हो जाने के बाद संबंध तोड़ने और शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक और उसकी मां उसके साथ विवाह करने के एवज में दहेज के रूप में 2 लाख रूपये, बाइक और दो तोला सोने की जंजीर की मांग कर रहे हैं।