जबलपुर: शादी समारोह में मामूली विवाद पर हत्याकांड का खुलासा, स्लॉटर हाउस में हुई खूनी वारदात के 8 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर के स्लॉटर हाउस इलाके में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया गया। वही थाना प्रभारी एस. सी. बघेल ने बताया कि घटना में शामिल सभी नामजद आरोपियों को घेराबंदी पकड़ा गया है।