सुसनेर: अरनिया का खेड़ा: घरेलू विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग पर पत्थरों से हमला, अस्पताल में इलाज जारी
मंगलवार की शाम 5 बजे ग्राम अरनिया का खेड़ा में एक घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी में रिश्तेदारों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग गणपतलाल पिता गोपाल जी पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को परिजनों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लाया गया यहा डॉ नीलम जैन के द्वारा घायल का इलाज किया गया। अस्पताल से तहरीर थाने पर भेजी गई है।