नरपतगंज: नरपतगंज थाना का आईजी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
पूर्णिया आईजी विवेकानंद ने सोमवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जहां थाना अध्यक्ष कक्ष में बैठकर कांडों का समीक्षा की वहीं थाना के साफ सफाई से लेकर एक-एक बिंदुओ पर जांच कर कई तरह के निर्देश दिए गए। मौके पर अरारिया एसपी जितेंद्र कुमार,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थाना अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद रहे।