धमदाहा: चकला बहियार में फिर मंडराया तेंदुए का साया, वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन तेज किया
धमदाहा :--- धमदाहा अनुमंडल के रूपौली प्रखंड अंतर्गत टीकापट्टी थाना क्षेत्र के चकला बहियार में तेंदुए का खौफ एक बार फिर गहरा गया है। बीते 26 मई से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर फैली दहशत अब नए साक्ष्यों के मिलने के बाद और बढ़ गई है। हालांकि 27 मई को चकला मोड़ बहियार में एक हमलावर तेंदुए को उग्र ग्रामीणों ने मार गिराया था, लेकिन अब इलाके में एक और.????