थावे: नारायणपुर गांव में आपसी विवाद में युवक पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे, जांच शुरू
थावे थाना क्षेत्र में के नारायणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंच गई। इस दौरान युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वही पुलिस ने मौके से एक गोली व एक खोखा बरामद किया है।