शाहगंज: सूरापुर गांव में डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में 22 वर्षीय अजय पाल ने कथित रूप से डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राम मिलन पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को भोजन करने के बाद अजय अपने कमरे में गया था, जहां उसने फांसी लगा