बीसलपुर: करेली थाना क्षेत्र में बेटे को विदेश भेजने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 13 लाख से अधिक की ठगी, तीन पर मुकदमा दर्ज
करेली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी से लगभग 13 लख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है यह ठगी उनके बेटे को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने के नाम पर की गई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर करेली पुलिस ने दिल्ली निवासी एक महिला सहित तीन लोग के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।