सेहराई से एक 42 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है,मिली जानकारी के अनुसार सेहराई निवासी सरताज उम्र 19 वर्ष ने मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता मेहताब खान उम्र 42 वर्ष रिश्तेदार के पास जाने का बोल कर घर से निकले थे जो बापस लौट कर नहीं आये, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।