फारबिसगंज: फारबिसगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र का हुआ शुभारंभ
श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज में सोमवार को 11 बजे नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारम्भ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सरोबार हो उठा।