पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर रोड पर सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सड़क हादसा हो गया। बिलहरी गांव निवासी देविंदर पुत्र लेखराम और बेदराम पुत्र भूपराम किसी कार्य से जा रहे थे, जैसी ही शेरपुर रोड पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 ने पहुचाया अस्पताल।