हंडिया: सैदाबाद में विकास कार्यों को लेकर बैठक, ब्लॉक प्रमुख ने समस्याएं सुनीं
सैदाबाद में बुधवार 02 बजे ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह पटेल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर समाजसेवियों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई।बैठक में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर विचार-विमर्श हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।