बेगूसराय: हड़ताली चौक पर कांग्रेस का 'नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोरो' प्रदर्शन, NSUI के छात्र शामिल
हड़ताली चौक पर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस का नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोड़ो प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर एनएसयूआई के दर्जनों छात्र शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पवन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र, मजदूर बिहार से पलायन कर रहे हैं. बिहार की सरकार नौकरी देने में असफल हो रही है.