मौदहा: निवादा गांव में महिला को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने की लाखों की लूट
बिवांर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात का जल्द अनावरण किए जाने की बात कह रही है। घटना बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव की है। यहां रहने वाले गणेश प्रसाद की पत्नी अहिल्या को देर रात तीन न