रावला: 17KND गांव में एक घर से ₹61,600 नकदी की हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के गांव 17KND में एक घर से ₹61,600 नकदी की चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पत्नी कैंप में गई थी इस दौरान घर में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसकर घर की अलमारी से नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।