अरवल: उमैराबाद में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, ईवीएम-वीवीपैट संचालन की जानकारी दी गई
Arwal, Arwal | Oct 9, 2025 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर उमैराबाद उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम प्रशिक्षण 11 अक्टूबर एवं द्वितीय 15 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। लगभग 1051 मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट,मॉक ड्रिल और आवश्यक प्रपत्रों के संधारण का प्रशिक्षण दिया गया।