अरवल: अरवल में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Oct 9, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान ने सभी सेल के वरीय एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्मिक, आदर्श आचार संहिता अनुपालन, मतपत्र व पेपर सील, पोस्टल बैलेट कोषांग से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए।