अरवल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मेहंदिया थाना क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
Arwal, Arwal | Oct 9, 2025 आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में अरवल पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (CAPF) की संयुक्त टीम द्वारा मेहंदिया थानांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया।